हरियाणा में एक साथ सस्पेंड किए गए 6 पुलिसकर्मी, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 09:57 AM (IST)

 चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी में थाने के ठीक बाहर हुई भीषण गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान हुई सुरक्षा चूक को गंभीरता से लेते हुए 6 पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। वहीं, घटना का शिकार हुए 7 घायल युवकों के शरीर से डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान करीब 20 गोलियां निकाली हैं।

घटना के बाद हरकत में आई सीआईए पुलिस टीम ने बौंद-कलानौर लिंक रोड पर नाकाबंदी कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। इस दौरान संदिग्ध मारुति फ्रॉन्क्स गाड़ी में सवार मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया निवासी माजरा (झज्जर) ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अवैध पिस्तौल सहित काबू किया गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात की साजिश में शामिल दो अन्य आरोपियोंप्रीत (निवासी साहुवास) और युदबिन्दर (निवासी सांगा)को भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना बौंद कलां में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static