फरीदाबाद : सीवर का मेनहोल खुलने से गटर में गिरा 6 साल का बच्चा, लोगों ने निकाला बाहर

4/3/2022 11:29:25 AM

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के खेड़ी पुल मवाई रोड पर सीवर का मेनहोल खुलने से 6 साल के बच्चे का गटर में गिरने का मामला सामने आया है। बच्चे के साथ यह घटना स्कूल से घर जाते वक्त हुई। जबकि आस-पास के लोगों ने बच्चे को गटर में गिरता देख तुरंत उसे बाहर निकाल लिया।

लोगों ने नगर निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि अगर कुछ देर और हो जाती तो बच्चे की जान भी जा सकती थी। वहीं नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की वजह से एक बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने कहा कि कई बार मेनहोल को बंद करने के लिए कहे जाने के बाद भी अभी तक बंद नहीं हुआ था। इससे पहले कई गाड़ियां भी इस मैनहोल में फस चुकी है। कई बाइक सवार भी घायल हो चुके हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana