6 साल के बच्चे का अपहरण कर की पत्थर मारकर हत्या

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 11:49 AM (IST)

गुडग़ांव : साइबर सिटी से लापता एक छह वर्षीय बच्चे की पत्थर मारकर हत्या कर उसके शव को पास के ही जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है।  पुलिस ने आरोपी को बसई एंकलेव से गिरफ्तार कर लिया है। बसई एन्क्लेव से लापता छह वर्षीय गणित कुमार का शव शुक्रवार शाम इलाके के ही जंगल में पुलिस ने बरामद कर लिया है। पत्थर से चोट मारकर उसकी हत्या  की गई है। इससे पहले उसका गला दबाया गया था। आरोपित कोई और नहीं बल्कि नजदीकी रिश्तेदार गुड्डू साहनी है। सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजानों को सौंप दिया। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

बता दें कि शुक्रवार को मूलरूप से गांव पकरीडी थाना कल्मानपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल किरायेदार बसई इन्कलेव बुधु साहनी पुत्र मिस्री साहनी ने सेक्टर-10 थाना में पुलिस को शिकायत दी कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 22 जुलाई को वह सुबह अपने काम से बाहर चला गया था और कमरे पर अपनी पत्नी व अपने चार बच्चों को कमरे पर ही छोड़ कर गया था। इसकी पत्नी भी मेहनत मजदूरी करने के लिये कमरे से चली गई थी और इसके बच्चे कमरे पर ही थे। जब शाम छह बजे पर इसकी पत्नी कमरे पर आई तो इसका लड़का गणित कुमार (उम्र 6 वर्ष) कमरे पर नहीं मिला। इन्होंने अपने लड़के को आस-पास काफी तलाश किया जो नहीं मिला। इसको शक है कि इसके लड़के को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण करके ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज इसकी जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
बच्चे के अपहरण किए जाने की वारदात की संगीनता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-10 के अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपने गुप्त सूत्रों की सहायता से छह वर्षीय बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी को अगले दिन 23 जुलाई को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान गुड्डू कुमार साहनी पुत्र राजबलम साहनी निवासी गांव कुशाहा जिला समस्तीपुर, बिहार, हाल निवासी बसई इन्क्लेव, गुरुग्राम, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।

बच्चों के परिजनों को गुड्डृू साहनी पर था शक
पुलिस ने जब परिजनों से पूरी जानकारी ली तो उन्होंने अपने  रिश्तेदार गुड्डृ पर शक जाहिर किया, अपराध  शाखा पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए उसे शुक्रवार शाम गांव गढ़ी के नजदीक से काबू किया गया। आरोपी ने पूछताछ शुरू करते ही पूरी सच्चाई पुलिस को बता दी। आरोपी ने स्वीकार किया कि आपसी रंजिश के चलते हत्या करने के इरादे से गणित को वह बहला-फुसलाकर इलाके के ही जंगल में ले गया था। वहां पर पहले उसका गला दबाया फिर सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोट मारी। इससे उसकी मौत हो गई। गणित चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static