गर्मी ने तोड़ा 6 साल का रिर्काड, मार्च में ये हाल तो जून जुलाई करेगी बेहाल!

3/28/2017 5:51:46 PM

हिसार (विनोद सैनी):हरियाणा प्रदेश में अभी से ही तेज गर्मी का प्रकोप पड़ने लगा है। तेज धूप पढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बडे बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में काफी दिक्कतें हो रही हैं और स्कूल के छोटे बच्चे को भी स्कूल में काफी दिक्कतें आ रही हैं। गर्मी से बचने के लिए लोगों को छतरी व कपड़े का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस बार गर्मी तेज पड़ने की संभावना है और पिछले साल के मुकाबले तेज गर्मी पड़ सकती है। लोगों की मानें तो बढ़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पीने के पानी का उचित प्रबंधक किया जाए। तेज गर्मी बढ़ते पर्याववरण प्रदूषण के कारण पड़ रही है जिसका कारण है कि पेड़ों की ज्यादा से ज्यादा कटाई हो रही है।
 
अधिकतम तापमान ने मार्च माह को पिछले छह साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इससे पहले 24 मार्च को 2010 को मार्च में ही अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने मार्च में इस बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जाने का अनुमान जताया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्लाय के मौसम वैज्ञानिक डा. राजसिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों मे मौसम खुश्क रहेगा और दिन तथा रात को तापमान में बढोतरी रहेगी। उन्होंने बताया कि तापमान 36.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16.3 था जिसमें 5.6 डिग्री तापमान ज्यादा है। पिछले साल इसी महीने में अधिकतम तापमान 35 डिग्री था। वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि अगर फसल पक गई है तो फसलों की कटाई कर ले तथा जिनकी गेहूं की फसल हरी खड़ी है उसमें पानी जरुर लगा लें।