62 अग्निवीर ट्रेनिंग के लिए हुए रवाना, बोले- चाहे भर्ती 4 साल के लिए हो या फिर 15 साल... देश सुरक्षा का है जज्बा

2/21/2023 12:37:28 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : अग्निवीरों को लेकर चाहे राजनीतिक तौर पर कितना ही विवाद बना रहा हो, लेकिन युवाओं में देश सेवा का जज्बा ज्यों का त्यों बरकरार है। आज रोहतक के सेना भर्ती कार्यालय से 62 अग्निवीर देश सेवा में अपने ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवाना हो गए। 

अग्निवीरों का कहना है कि जब यह स्कीम आई थी तो कुछ मायूसी जरूर हुई थी। लेकिन देश सेवा का जज्बा उनके अंदर ऐसे ही बरकरार है और इसके लिए उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी। अब चाहे 4 साल हो या फिर 15 साल उन्हें अपने देश की सेवा करनी है। जब उनके कंधों पर भारतीय सेना लिखा होगा तो एक अलग ही गर्व की अनुभूति करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने जो दिशा निर्देश दिए हैं, उनका पालन करके वह इतनी मेहनत करेंगे कि सेना में स्थाई तौर पर भर्ती हो जाए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)        

 

Content Writer

Manisha rana