NEET 2026: 175 केंद्रों पर 65,300 छात्र देंगे परीक्षा, सुरक्षा के लिए ''डबल'' बायोमीट्रिक और जैमर तैनात

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 01:28 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में नीट (यूजी)-2026 की परीक्षा को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूरे प्रदेश में 175 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां करीब 65,300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, परीक्षार्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही होगी। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास एंबुलेंस तैनात रहेंगी और सभी में जगह सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। जरूरत पड़ने पर डायल 112 सेवा का भी उपयोग किया जा सकेगा। एनटीए निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि इस बार बायोमीट्रिक सत्यापन दोगुना किया गया है। पुरुष और महिला के अलग काउंटर होंगे। हर 100 परीक्षार्थियों पर एक जांच काउंटर और 48 पर एक बायोमीट्रिक मशीन लगेगी। 30 अप्रैल तक सभी केंद्रों पर सीसीटीवी व जैमर लगाए जाएंगे, जो परीक्षा दिन 1:45 बजे से सक्रिय रहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static