सोनीपत में 67 नए पाॅजिटिव मामले मिले, 55 लोगों ने कोरोना को हराया

7/11/2020 8:00:44 PM

सोनीपत (संजीव दीक्षित): सोनीपत में कोरोना का कोहराम जारी है। आज जिला में 67 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 2067 पहुंच गई। राहत की बात यह है कि आज ठीक होने वालों की संख्या 55 रही। अब ठीक होने वालों का आंकड़ा 1310 पहुंच गया है। वहीं 24 संक्रमित मरीज दम तोड़ चुके हैं। बता दें कि जिला में 16 जगह कोरोना टेस्टिंग हो गई। यहां रेपिड टेस्ट शुरू होने के बाद सैंपलिंग बढ़ी तो संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा हुआ। 

(अगर आप केवल सोनीपत की खबरें पढऩा चाहते हैं तो हमारा फेसबुक पेज Sonipat Kesari लाइक कर सकते हैं।)

Edited By

vinod kumar