राम रहीम को भगाने वाले 7 आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

9/3/2017 10:48:12 AM

पंचकूला (उमंग श्योराण):पंचकूला में 25 अगस्त को डेरा प्रमुख राम रहीम को अदालत से भगाने के प्रयास करने व देशद्रोह मामले में अदालत ने 7 आरोपियों को पंचकूला डयूटी मेजिस्ट्रेर्ट की अदालत पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें, सभी आरोपी (हैड कांस्टेबल अजय कुमार व राम सिंह एवं कांस्टेबल बलवान सिंह, कृष्ण दास, खुशबीर सिंह, विजय सिंह व फतेह सिंह) पर साजिश रचने के आरोप लगाए गए थे। इन पर धारा 148,149,121,121-ए,130,186,353, 224,225,341,511,120-बी आई.पी.सी. व 25,54 व 59 आमर्स एक्ट के तहत की गई थी  एफ.आई.आर. दर्ज है।