विकास गोलीकांड में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुख्यारोपी सहित 7 गिरफ्तार

1/30/2019 1:16:19 PM

करनाल(केसी आर्य): करनाल पुलिस को पिंटू उर्फ विकास गोलीकांड मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के मामले में सोनू सहित 7 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 17 जनवरी को एन एच वन पर कार में सवार पिंटू उर्फ विकास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
 

पुलिस तभी से आरोपियों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही थी, जिसे अब जाकर सफलता हाथ लगी है। एसपी सुरेंदर सिंह भोरिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी व रेकी में साथ देने वाले साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। आज आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।  
 

Deepak Paul