कैथल डबल मर्डर केस में 7 नाबालिग गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Tuesday, May 20, 2025 - 08:29 PM (IST)

कैथल (रसूलपुर) : कैथल में 2 दिन पहले बरटा गांव के दो किशोरों की हत्या करने वाले 7 नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों ने दोनों किशोरों को तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। बाद में दोनों के शव शव धनौरी रेलवे ट्रैक के पास घनी झाड़ियों में पाए थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों ने हत्या की जानकारी जुटा रही है।

डीएसपी बीर भान ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बरटा निवासी रोहताश की शिकायत अनुसार उसका 15 वर्षीय बेटा प्रिंस व उसके चाचा का लड़का अरमान दोनो हमउम्र और दोस्त थे। उनके गांव के ही दो युवक 3-4 दिन पहले उनके घर आए तथा कहने लगे की प्रिंस व अरमान उनकी बहनों के साथ छेड़खानी करते है। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि उन्हें समझा लेना ये हमारी बहनों के साथ छेड़खानी करते हैं। 

दोनों बाहर घूमने निकले थे

डीएसपी ने बताया कि 18 मई की शाम करीब 6 बजे प्रिंस व अरमान दोनों घर से बाहर घूमने के लिए गए थे। जो घर वापिस नहीं आए। जो 19 मई की सुबह धनौरी ड्रैन के पास प्रिंस व अरमान की डैड बोडी मिली। जिनके सिर व अन्य जगह पर तेजधार हथियारों की चोट के निशान थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। सभी नाबालिग 15 से 16 वर्ष के हैं। लड़कियों से छेड़छाड़ की रंजिशन के लिए नाबालिगों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया। सभी नाबालिगों को न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static