कलयुगी मां की करतूत : 7 माह के भ्रूण को रेलवे ट्रैक पर फैंका, नहीं मिल पाया मां का सुराग

1/11/2024 1:13:34 PM

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के गांव डल्ला माजरा के नजदीक एक कलयुगी मां की करतूत सामने आई है। यहां रेलवे ट्रैक से एक लड़के का भ्रूण बरामद हुआ। यह भ्रूण करीब 7 माह का बताया जा रहा है। रेलवे ट्रैक से भ्रूण मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई।


सूचना मिलते ही जेआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल मामले को लेकर कोई  जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Content Writer

Isha