पत्थर दिल मां की करतूत, नाली में बहाया 7 महीने का भ्रूण, पॉलीथिन में लपेट कर फैंका...एक गलती से खुला राज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 08:48 AM (IST)

पानीपत:  शहर के काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर में नाली में भ्रूण पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने भ्रूण पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण कब्जे में लेकर जांच शुरू की।  बताया गया है कि किसी अज्ञात महिला ने इस भ्रूण को पॉलीथिन में लपेटकर नाली में बहा दिया था लेकिन पानी में गिरने से पॉलीथिन फट गई तो भ्रूण बाहर आ गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात महिला ने 6 से 7 महीने के भ्रूण को पॉलीथिन में लपेटकर नाली में बहा दिया था। हालांकि, पानी के बहाव में पॉलीथिन के फट जाने से भ्रूण बाहर आ गया, जिसके बाद राहगीरों की नजर उस पर पड़ी और इस अमानवीय घटना का खुलासा हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। आरोपी महिला की पहचान के लिए आसपास की दुकानों और मकानों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static