कॉलोनी में काट रहे थे गोवंश, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

12/17/2019 2:03:31 PM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के कुंडली में गोकशी का मामला सामने आया है। कुंडली की हर्षवर्धन कॉलोनी में 7 लोग गोवंश को काट रहे थे। जिनमें एक गाय और दो सांड शामिल थे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिली, सूचना के बाद स्थानीय निवासी रोकने के लिए पहुंचे। 



स्थानीय लोगों ने 3 को मौक पर पकड़ लिया, जबकि 4 लोग फरार हो गए। वहीं इस दौरान सनी नाम के युवक पर इन लोगों ने हमला कर दिया। हालांकि उसे ज्यादा चोटें नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने इन चारों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो सांड और एक गाय को काटा जा रहा था। इनमें एक मुस्ताक नाम का व्यक्ति है जिस पर दिल्ली और हरियाणा में गोवंश तस्करी के मामले दर्ज हैं। 

वहीं एसआई सतबीर ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोवंश को काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से दो 15 से 16 साल के युवक भी है। सतबीर ने कहा कि मांस के सैंपल लिए गए हैं। गोवंश को दफन कर दिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

Edited By

vinod kumar