यात्रीगण कृप्या ध्यान दें: जाखल से हिसार रूट की 7 ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी रद्द, ये है बड़ी वजह
punjabkesari.in Monday, Nov 17, 2025 - 03:31 PM (IST)
फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के जाखल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सात पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। यह निर्णय लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर चल रहे काम के चलते लिया गया है। ये ट्रेनें 1 दिसंबर से 23 फरवरी 2026 तक रद्द रहेंगी।
ये ट्रेने हैं रद्द
रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है, उनमें गाड़ी संख्या 54603 (हिसार से लुधियाना), 54604 (लुधियाना से चूरू), 54053 (जाखल से लुधियाना), 54054 (लुधियाना से जाखल), 54605 (चूरू से लुधियाना), 54606 (लुधियाना से हिसार) और 54635 (हिसार से लुधियाना) शामिल हैं।
यात्रियों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना
बताया जा रहा है कि जाखल रेलवे स्टेशन उत्तर भारत का एक प्रमुख जंक्शन है, जहाँ से सैकड़ों यात्री हर दिन ट्रेनें बदलते हैं। हिसार-लुधियाना रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)