Haryana Panchayat Election: जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए 70.7% हुआ मतदान

10/31/2022 9:09:11 AM

डेस्क : हरियाणा में पंचायत चुनाव के पहले चरण में नौ जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुए मतदान में 70.7 फीसदी वोट पड़े। पंचायत चुनावों में पिछली बार 86% वोटिंग हुई थी। इस बार 16% कम मतदान के अब कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। जिसकी बड़ी वजह आदमपुर उपचुनाव को भी माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के लिए पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण रहा। इस चरण में 9 जिलों भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान हुआ।


यह रहा मतदान का प्रतिशत

1. भिवानी – 69.6 प्रतिशत
2. झज्जर – 66.6 प्रतिशत
3. जींद – 69.1 प्रतिशत
4. कैथल – 67.8 प्रतिशत
5. महेंद्रगढ़ – 70.4 प्रतिशत
6. नूंह – 72.1 प्रतिशत
7. पंचकूला – 77.9 प्रतिशत
8. पानीपत – 72.3 प्रतिशत
9. यमुनानगर – 75.4 प्रतिशत

दूसरे चरण में यहां होंगे मतदान  
दूसरे चरण में सिरसा, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, रोहतक, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, रेवाड़ी और सोनीपत में चुनाव होंगे। यहां जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए 9 नवंबर को जबकि पंच और सरपंचों के लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


 

Content Writer

Manisha rana