ढाबे से 70 हजार की नकली करंसी बरामद, वेटर गिरफ्तार

9/17/2019 6:22:17 PM

करनाल(के,सी. आर्य):  करनाल कर्ण  लेक के पास एक निजी ढाबे से नकली करंसी मिलने का समाचार प्राप्त हुई। इस मामले में पुलिस ने एक वेटर को गिरफ्तार कर लिया है। वेटर के पास से 70 हाजार की नकली करंसी बरामद कर ली गई है।



जानकारी के अनुसार ढाबे का वेटर नकली  नोट गल्ले में डाल  कर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करता था। ढाबे के मालिक ने वेटर की हरकत को भाप लिया जिसके बाद गल्ले की जांच की गई जिसमें से नकली नोट पाए गए। ढाबे मालिक कि शिकायत पर मामला दर्ज कर वेटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा 

 

 
 

Isha