धारा 144 की अवमानना करने पर 70 से 80 लोग गिरफ्तार, वन विभाग के बाहर दे रहे थे धरना

6/21/2022 3:19:13 PM

गुरूग्राम(मोहित):  वन विभाग में पक्की नोकरी की मांग को लेकर बीते कई दिनों से वन विभाग के बाहर धरने पर बैठे अस्थाई कर्मचारियो को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग के बाहर धरने पर बैठे लगभग 72 अस्थाई कर्मचारियो को पुलिस ने धारा 144 की अवमानना करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो पूरे जिले में अग्निपथ योजना को लेकर जिला प्रशाशन ने धारा 144 लगाई हुई है। जिसके तहत एक स्थान पर 4 से ज्यादा लोग न ही इकट्ठा  हो सकते है और न ही धरने प्रदर्शन कर सकते है।  ऐसे में इन लोगो को काफी समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वन विभाग के ये अस्थाई कर्मी मानने को तैयार नही हुए तो सभी को हिरासत में ले लिया गया है। 

वहीं वन विभाग के अस्थाई कर्मचारियो की माने तो पिछले काफी समय से वह लोग वन विभाग में कार्य कर रहे है। नोकरी पर रखते समय उन्हें आश्वाशन दिया गया था कि जल्द ही पक्का कर दिया जाएगा, लेकिन उन्हें अब तक पक्का नही किया गया है। इसके साथ साथ और भी कई ऐसी मांगे है जिसके चलते यह अस्थाई कर्मचारी अपने ही ऑफिस के बाहर धरने पर बैठने पर मजबूर हो गए थे।

Content Writer

Isha