हरियाणावासियों को मिली सौगात, 71 किमी लंबा होडल-नूंह-बिलासपुर मार्ग होगा फोर लेन...

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 01:37 PM (IST)

डेस्क:  दक्षिण हरियाणा की कनेक्टिविटी को नई गति देने के लिए राज्य सरकार ने होडल-नूंह-बिलासपुर मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए 616.01 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। 71 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) की ऋण सहायता से किया जाएगा। स्थायी वित्त समिति ने भी इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है।

शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस विधायक मोहम्मद इजराइल के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाकों में यातायात का दबाव कम होगा। निर्माण के दौरान पेड़ों की कटाई की भरपाई के लिए करीब 80 हेक्टेयर भूमि पर वनीकरण किया जाएगा।
 
इसी कड़ी में बिलासपुर चौक से कुलाना (वाया पटौदी) मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए 476.07 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। वर्तमान में यह प्रस्ताव स्थायी वित्त समिति के पास विचाराधीन है। इस परियोजना के तहत भी 27 हेक्टेयर भूमि पर वनीकरण किया जाएगा। वन विभाग की औपचारिकताएं पूरी होते ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static