उत्तर प्रदेश में लगा 72 घंटे का लॉकडाऊन, हरियाणा से बिना परमिशन आने वालों पर रोक

7/11/2020 9:59:48 PM

बापौली (पंकेस): उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर 72 घंटे के लिए लगे लॉकडाऊन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने यमुना बार्डर पर वाहनों की चैकिंग कर बिना वजह यू.पी. में प्रवेश करने वाले वाहनों को वापिस भेजा। यमुना पुल के दूसरी ओर उत्तर प्रदेश यमुना पुलिस चौकी इंचार्ज अरूण कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 72 घंटे के लिए लॉकडाऊन लगाया गया है, ताकि कोरोना वायरस को बढऩे से रोका जा सके। 

उन्होंने बताया कि हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। केवल एमरजैंसी वाहनों व जरूरी वस्तुओं वालों वाहनों व अनुमति प्राप्त वाहनों को ही आने की अनुमति है। बिना किसी ठोस वजह व बिना अनुमति प्राप्त उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों के कागजातों की जांच के उपरांत उन्हें वापिस भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त लॉकडाऊन सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा। इसके उपरांत सरकार की हिदायतों के अनुसार वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

Shivam