फरीदाबाद में रविवार को टूटा गर्मी का 72 साल पुराना रिकॉर्ड, 46 डिग्री दर्ज हुआ अधिकतम तापमान

4/11/2022 8:28:44 AM

फरीदाबाद : फरीदाबाद शहर में गर्मी ने 72 साले के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। फोरकास्ट गुगल वेदर रिपोर्ट आईएमडी फरीदाबाद के अनुसार अगले दो दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। इससे पहले 29 अप्रैल 1941 को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जिसके बाद अब यह हाल हुए हैं। इस बार गर्मी अपने चरम पर रहेगी। जबकि अभी तो गर्मी की शुरूआत ही है।   

सूर्य की तपन से लोगों ने रविवार को झुलसा हुआ महसूस किया। स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार को अधिकतम तापमान समान्य से करीब 12 डिग्री अधिक 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी समान्य से पांच डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बीते 72 सालों में सबसे अधिक गर्मी का दिन रहा। इससे पहले साल 1941 में 29 अप्रैल को फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को उक्त तापमान ने वह रिकार्ड भी तोड़ दिया। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। ऐेेसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम की ओर से चल रही गर्म हवा के चलते फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं 16 अप्रैल को तो गर्मी का सितम और अधिक बढ़ जाएगा। 16 अप्रैल को फरीदाबाद समेत आसपास का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस व न्यूतनम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। हिट स्ट्रोक व अन्य मौसमी बिमारियों के बढऩे की संभावना है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana