75 पार वाली सरकार स्थापित करेगी नए कीर्तिमान : मुख्यमंत्री

7/29/2019 8:53:53 AM

फरीदाबाद/चंडीगढ़ (महावीर, बंसल): मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि प्रदेश में बनने वाली 75 पार वाली भाजपा सरकार नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि पहली सरकारों के मुकाबले भाजपा की इस सरकार में जो भी कार्य हुए हैं,जनता को उसका मूल्यांकन करना चाहिए और जो आगामी सरकार होगी उसका मूल्यांकन भी विशेष होगा। मुख्यमंत्री दिल्ली के हरियाणा भवन में मीडिया सैंटर के उदघाटन के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शक्तियों के विकेंद्रीकरण की ओर अग्रसर है।

यही कारण है कि पंचायतों को अपार शक्तियां दी गई हैं। इस अवसर पर उनके साथ मीडिया सलाहकार अमित आर्य व महानिदेशक समीरपाल सरो भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी 75 पार वाली आगामी सरकार नए कीर्तिमान स्थापित करेगी क्योंकि भाजपा सरकार के लिए लोकहित सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री ने मीडिया के संदर्भ में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में मीडिया के लिए जिला मुख्यालयों पर मीडिया सैंटर स्थापित किए गए हैं। 

Edited By

Naveen Dalal