Mount Friendship की चोटी पर फहराया जाएगा 75 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा

8/10/2022 4:59:10 PM

डेस्क: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में तिरंगा फहराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा लगाने की अपील की थी। इसी मुहिम के तहत नेशनल एडवेंचर क्लब (इंडिया) का अभियान दल माउंट फ्रेंडशिप की चोटी पर 75 फीट तिरंगा फहराने के लिए रवाना हुए हैं।

 

हरियाणा के खेल और युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने माउंट फ्रेंडशिप पर तिरंगा फहराने वाली टीम को रवाना किया। मंत्री संदीप सिंह ने अपने चंडीगढ़ स्थित आवास से नेशनल एडवेंचर क्लब (इंडिया) के अभियान दल को हिमाचल प्रदेश के माउंट फ्रेंडशिप पर 75 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने के लिए रवाना किया। पहाड़ की ऊंचाई पर जब यह झंडा फहराया जाएगा तो देश के अमृत महोत्सव के जश्न में चार चांद लग जाएंगे।  

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan