70 वर्षीय आरोपी डॉक्टर के बैग से डॉलर, पाउंड सहित 75 लाख की राशि बरामद

12/20/2018 1:31:01 PM

सोनीपत(ब्यूरो): सोनीपत पुलिस ने ईस्ट दिल्ली के जीवन अस्पताल के गेट नंबर- 2 में चल रहे अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच केंद्र का भडाफोड़ किया है। नोडल अधिकारी डॉ. विकास सैनी ने बताया कि डॉ. विकास सैनी गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच केंद्र चल रहा है, जिसके बाद टीम का गठन करके छापेमारी की और आरोपी डॉक्टर को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नही आरोपी डॉक्टर के पास से पुलिस को भारी मात्रा में नकद राशि भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर के साथ एजेंट कविता नाम की महिला हरियाणा की गर्भवती महिलाओं को जाल में फंसाकर भ्रूण लिंग की जांच कराती है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

इस पर दिल्ली डिफेंस कॉलोनी के एसडीएम विनोद कुमार यादव, डॉ. विकास सैनी के नेतृत्व में डॉ विशाल चौधरी, सीनियर ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर राकेश दहिया, डॉ विजय, दीपक, मुकुल और जोगिंद्र सैनी ने अवैध रूप से चल रहे केंद्र का भड़ेफोड़ करने में सतकरता दिखाई। विभाग ने एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर अल्ट्रासाउंड के लिए एजेंट कविता के पास भेजा। कविता ने पूरा सौदा 30 हजार रुपये में तय किया। इसके बाद महिला की जांच कराकर उसे बताया कि गर्भ में लड़की है। इसी बीच टीम ने छापेमारी कर आरोपी डॉ. मनोज कृष्ण आहुजा व एजेंट कविता को दबोच लिया। 
 

Deepak Paul