78 वर्षीय व्यक्ति की लूट के बाद हत्या, एयर फोर्स से थे रिटायर

8/7/2018 1:08:58 PM

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): यमुनानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 78 वर्षीय व्यक्ति की लूट के बाद हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम खेमचंद है और वह छाबड़ा एयर फोर्स से रिटायर थे। वह अपने घर में अकेले ही रहते थे। खेमचंद की पत्नी की मौत कुछ समय पहले हो गई थी इसलिए वह  कई साल से कैंप में अपने मकान में रहते थे। 

उनकी कामवाली हर रोज 9:30 बजे काम करने के लिए उनके घर आती थी लेकिन आज वह 11:30 बजे आई। उसने सुबह खेमचंद को फोन भी किया लेकिन उनका फोन बंद जा रहा था। जब वह आई तो देखा कि कमरे की कुंडी लगी हुई है। जब वह दूसरे कमरे से होकर उस कमरे में गई तो खेमचंद नीचे खून से लथपथ पड़ा हुआ था और गले पर तेजधार हथियार व सिर पर चोट के निशान थे।

उसने खेमचंद की बेटी को फोन पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद से पुलिस सीन ऑफ क्राइम की टीमें छानबीन कर रही है। अभी तक यह लूट के इरादे से हत्या का मामला ही लग रहा है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

       
 

Rakhi Yadav