हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन सदन में पारित हुए 7 विधेयक

3/13/2018 7:49:57 AM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन सदन में 7 विधेयक पारित हुए। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कथित भ्रष्टाचार के वायरल ऑडियो मैसेज की निष्पक्ष जांच करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया।  

विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन सदन में 7 विधेयक पेश किए गए जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिनमें  हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास तथा विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2018, मोटर यान (हरियाणा संशोधन) विधेयक, 2018, हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2018, हरियाणा मोटरयान कराधान (संशोधन) विधेयक, 2018 शामिल हैं।