हरियाणा की गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से 8 गायों की मौत, 2KM तक फैला धुआं

4/1/2024 9:14:48 AM

भिवानी : भिवानी जिले में गद्दा फैक्ट्री में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलने के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और पुलिस को मौके पर बुलाया गया। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में कुछ गैस सिलेंडर रखे हुए थे। जिनके फटने की भी आवाजें आईं। फैक्ट्री में 8 गायें थी, जिनकी आग में झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। अब आग पर काबू पा लिया गया है।

2 किमी तक फैला धुआं

जानकारी के मुताबिक यह गद्दा फैक्ट्री ढिगावा निवासी नितेश गोयल की है। फैक्ट्री में हुई दुर्घटना से किसी भी कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। रविवार होने के कारण फैक्ट्री में लोग कम थे। जैसे ही उन्हें आग लगने की जानकारी मिली तो सभी अपनी जान बचाने के लिए फैक्ट्री से बाहर निकल गए। आग इतनी तेज फैली कि उससे काफी धुआं निकला। जो करीब 2 किलोमीटर तक हवा में चला गया। यही नहीं आसपास के इलाकों में भी धुआं फैल गया। इसका पता चलते ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उधर फायर ब्रिगेड अधिकारी अजय श्योराण ने बताया कि उन्हें एक बजे आग लगने की सूचना मिली। 50 से ज्यादा बार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी भर कर लाया गया। अब लगभग आग पर काबू पा लिया है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana