पंचकूला विक्की मर्डर मामले में बब्बू ग्रुप के आठ सदस्य गिरफ्तार(VIDEO)

7/6/2018 3:40:25 PM

पंचकूला(धरणी): पंचकूला के कालका में बीती 28 जून को गोलीमार कर विक्की नाम के युवक की हत्या मामले में कई और गिरफ्तारियां हुई हैं। 28 जून को विक्की नाम के युवक की गोली मरकर हत्या व तीन युवकों को गोली मार कर घायल किया गया था। पंचकूला पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में 8 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड  लिया है।  इस हत्या की वारदात में करीब 30 शामिल लोग थे।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए पंजाब, हरियाणा और जम्मू में छापेमारी कर रही है। बब्बू ग्रुप ने विक्की ग्रुप पर हमला किया था, जिसमें विक्की की हुए थी मौत बाकी अन्य तीन लोग घायल हुए थे । दोनों ही ग्रुप में थी पुरानी रंजिश जिसके के कारण विक्की की हत्या की गई। बता दें कि इससे पहले पंचकूला पुलिस ने इस मामले में गणेश कुमार, भूपिंदर सिंह और श्याम लाल को  गिरफ्तार किया था।  अब इस मामले में पंचकूला पुलिस द्वारा देव, विनोद, सत्ता, बिट्टू,कृष्ण, रोहित, विकास और पारस को गिरफ्तार किया गया है।

Shivam