स्टोव फटने से दंपति सहित 8 महीने का बच्चा झुलसा, पी.जी.आई. रैफर

11/10/2018 9:07:19 AM

अम्बाला(जतिन): हंडेसरा के गांव नग्गला में खाना बनाते वक्त स्टोव के फटने के कारण महिला कोमल, उसकी गोद में 8 महीने का बच्चा व महिला का पति बुरी तरह से झुलस गया। स्टोव फटने के धमाके से आस-पास के लोग एकजुट हो गए और घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से तीनों पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। डाक्टर की मानें तो महिला करीब 95 प्रतिशत व बच्चा करीब 90 से 80 प्रतिशत और पति 40 से 50 प्रतिशत झुलसा हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एम्बुलैंस की मदद से पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

बताते हैं कि गांव नग्गल की रहने वाले करीब कोमल (30) अपनी गोद में अपने 8 महीने के बेटे को लेटाकर दूध पिला रही थी, और साथ में स्टोव पर ही खाना बना रही थी। उसका पति सोनू भी नजदीक ही चारपाई पर बैठा खाना खा रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाके के साथ स्टोव फ ट गया। कोमल व उसका बच्चा चेहरे से लेकर पांव तक पूरी तरह झुलस गए। कोमल को गाड़ी और बच्चे को दो लोग एक्टिवा पर कपड़े में लपेटकर अस्पताल लेकर पहुंचे और पति सोनू को भी नागरिक अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने तीनों को पट्टियों में लपेटकर प्राथमिक उपचार कर पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। 

Rakhi Yadav