PGI पर आरोप, गलत इलाज से HIV ग्रसित हुआ मासूम

8/21/2017 5:17:44 PM

यमुनानगर(हरिंदर सिंह):यमुनानगर में HIV का मामला सामने आया है। आठ महीने के मासूम शिवम में HIV पॉजिटिव पाया गया। जानकारी के अनुसार बच्चे की डिलीवरी घर में हुई थी लेकिन उसका इलाज पी.जी.आई. चंडीगढ़ में हुआ था। बच्चे के HIV पॉजिटिव आने के बाद PGI में पूरे परिवार का भी टेस्ट हुआ है। PGI चंडीगढ़ में टेस्ट होने के बाद परिवार ने यमुनानगर में भी HIV का टेस्ट करवाया, उसमें भी HIV  पॉजिटिव पाया गया। बच्चे को छोड़कर परिवार में किसी को भी एच.आई.वी. नहीं है। 

परिवार यमुनानगर की विजय कॉलोनी में रहता है। परिवार ने आरोप लगाया कि पी.जी.आई. चंडीगढ़ में इलाज के दौरान लापरवाही हुई है। जिसके कारण बच्चे को एच.आई.वी. हुआ है। पीड़ित परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि जिसकी भी लापरवाही है उस पर कार्रवाई हो।