भयानक सड़क हादसा, ट्रक व ऑटो की टक्कर में 8 लोगों की हुई मौत

7/22/2022 5:15:26 PM

नूंह(अनिल): हरियाणा के नूंह में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 8 लोगों की मौत की खबर है। नगीना-पुनहाना मार्ग पर मढ़ियाकी गांव के समीप ट्रक व थ्री व्हीलर की भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार ऑटों में सवार लोगों में से 8 की मौत हो गई है। हालांकि मृतकों के आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है।

क्रेन की मदद से अलग किए गए दुर्घटनाग्रस्त वाहन

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग किया गया। दुर्घटना की भनक लगते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha