सोनीपत में कोरोना के 80 नए पाॅजिटिव केस मिले, 2365 पहुंची संक्रमितों की संख्या

7/17/2020 6:14:02 PM

सोनीपत (संजीव दीक्षित/पवन राठी): सोनीपत में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। आज जिला में 80 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 2365 पहुंच गई है। जिला में बढ़ते केसों के देखते हुए डीसी ने दिल्ली में आवागमन करने वालों के टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं। सोनीपत में अभी तक 1650 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 25 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। 

(अगर आप केवल सोनीपत की खबरें पढऩा चाहते हैं तो हमारा फेसबुक पेज Sonipat Kesari लाइक कर सकते हैं।)

Edited By

vinod kumar