2 दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे 80 वर्षीय एडवोकेट, प्रॉपर्टी आईडी समेत कई समस्याओं के समाधान की मांग की

2/27/2023 3:14:47 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): शहर के लोगों की प्रॉपर्टी आईडी,सड़कों की खस्ता हालत, सफाई व्यवस्था समेत कई समस्याओं को लेकर आगाज संस्था के संस्थापक 80 वर्षीय एडवोकेट बलबीर सिंह दो दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे है। उनके समर्थन में विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग उतरे है।  

बता दें कि बलबीर सिंह लगभग 1 महीने पहले नगर निगम को एक ज्ञापन दिया गया था। जिसमें प्रॉपर्टी आईडी सर्वे में आ रही दिक्कत की समाधान की मांग की गई थी, लेकिन नगर निगम की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी सर्वे गलत तरीके से किया है। जिसे सुधार करने के लिए नगर निगम की तरफ से पांच हजार रुपए लेने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि पहले सर्वे गलत तरीके से किया गया और बाद में लोगों से मनमानी पैसा लिया जा रहा है।  

वहीं कांग्रेस नेता गुरुदयाल पूरी राणा ने भी प्रदर्शन स्थल पर आकर भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा ना तो शहर की सफाई करवाई जा रही है और ना ही सड़कों की मरम्मत की जा रही है। प्रॉपर्टी आईडी सर्वे में आ रही दिक्कत को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। वहीं आगाज संस्था द्वारा शुरू की गई दो दिवसीय भूख हड़ताल का विभिन्न सामाजिक संगठन समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह समाज की लड़ाई है। इसमें सभी वर्गों को आना चाहिए।  

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)      

 

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma