80 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

7/17/2021 1:28:19 PM

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर  ताहरपुर गांव में भी अकेले रह रहे  किसान की हत्या कर दी गई।  किसी ने खेत में बने ट्यूबवेल पर रह रहे 80 वर्षीय किसान गुरदयाल सिंह के सिर में धारदार हथियार मार दिया। किसान का शव ट्यूबवेल पर ही खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके सिर पर कस्सी से वार व गले में रस्सी से घोंटने के निशान थे। सुबह जब उसका पोता खेत में चारा लेने गया तो घटना का पता चला।  सूचना मिलने पर छछरौली थाना प्रभारी लज्जा राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ताहरपुर कलां निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता गुरदयाल सिंह (80) खेतीबाड़ी करते थे। कई साल पहले उसकी मां का देहांत हो गया था। तब से उसके पिता गुरदयाल अपने खेत में बने ट्यूबवेल पर रहते थे। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह उसका बेटा खेत में चारा लेने गया था। जब उसका बेटा ट्यूबवेल पर पहुंचा तो वहां उसके पिता गुरदयाल सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। उस समय वह हिमाचल के कॉलर में अपने बागबानी के काम के सिलसिले से जा रहा था। उसके बेटे ने घर आकर अपनी मां को बताया कि दादाजी के सिर में किसी ने चोट मार दी है। ये जानकारी उसकी पत्नी ने उसे फोन पर दी। इसके बाद वे कलेसर गांव के नजदीक से वापस घर पहुंचे। 

Content Writer

Isha