अब तिरंगा लाइटों से जगमगायेंगे हरियाणा के ये शहर, लगाईं जाएंगी 82 हजार लाइटें

2/2/2024 3:30:55 PM

चंडीगढ़: अभी हाल ही में स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता द्वारा यमुनानगर और जगाधरी के स्थानीय नगर निगम अधिकारियों  के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।   इस दौरान उन्होंने यमुनानगर और जगाधरी को ब्यूटीफुल सिटी में बदलने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी मशीनों और मैनपॉवर का इस्तेमाल करना पड़े परन्तु शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सारी सुविधाओं का इस्तेमाल करके सड़कों के पास लगे पेड़ों की भी टाइम पर ट्रीमिंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त सड़कों के आसपास रंग बिरंगी लाइट लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय सड़के जगमगाती हुई और अधिक सुंदर दिखेंगा।


82000 तिरंगा लाइटों से सजेगा शह
स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने बताया कि पूरे हरियाणा में लगभग 85 हजार तिरंगा लाइट लगाई जाएगी, जिसमें से यमुनानगर में 4000 तिरंगा लाइट लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आकर्षक वस्तुओं और पहाड़ों का इस्तेमाल करके शहर को और अधिक सुंदर बनाया जाएगा। साथ ही चौक पर स्थित पार्कों को भी आकर्षक बनाया जायेगा. आपको बता दे कि इस मीटिंग में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार/ डीएमसी विजयपाल यादव /एससी नरेंद्र हेमंत के साथ-साथ अन्य नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Content Writer

Isha