ट्रेन हादसों में इस वर्ष 86 लोगों ने गंवाई जान

10/21/2019 12:46:30 PM

यमुनानगर (सतीश): रेलवे के डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अनिल कुमार ने 3 मुद्दों को लेकर यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन का दौरा किया। पहला मुद्दा था कि कर्मचारी अपनी इच्छा अनुसार मतदान अवश्य करें। दूसरा त्यौहारी सीजन में यात्री सुरक्षित रहें और तीसरा मुद्दा रेल हादसों में जा रही जानों का आंकड़ा जीरो हो।

उन्होंने प्लेटफार्म और पश्चिमी यमुना नहर पुल का भी दौरा किया। टिकट लाइन में लगे और प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों को जागरूक किया। उनके नेतृत्व में थाना प्रबंधक सुरेश शर्मा ने टीम सहित यात्रियों के सामान व अप और डाऊन ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के सामान की जांच की। डी.एस.पी. ने कहा कि उनका मकसद एक ही है कि यात्री सुरक्षित रहें। वो चाहे ट्रेन में सफर कर रहे हों या फिर जाने-अनजाने में रेल लाइन को पार कर रहे हों। इसके लिए स्थानीय पुलिस को दिशा-निर्देश भी डी.एस.पी. ने दिए।

पुल पर पहुंच लोगों को किया जागरूक
इस साल की बात करें तो रेल हादसों में 86 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इन आंकड़ों पर डी.एस.पी. ने ङ्क्षचता जाहिर की। उन्होंने मौत के कारण पूछे। इसके बाद भविष्य में मौत का आंकड़ा जीरो हो इसके लिए स्थानीय पुलिस कर्मियों को जागरूक किया। पश्चिमी यमुना नहर के पुल पर डी.एस.पी. ने रेल लाइन को पार करने वाले लोगों को समझाया। उन्होंने कहा कि यदि रेल लाइन ऐसे ही पार करेंगे तो ट्रेन की चपेट में आने से जान जा सकती है। अपने जीवन से खिलवाड़ न करें और सही रास्ते का प्रयोग करें।

डी.आर.एम. को लिखेंगे पत्र
डी.एस.पी. ने कहा कि वे रेल हादसों में जान गंवाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए डी.आर.एम. को एस.पी. के माध्यम से पत्र लिखेंगे। पश्चिमी यमुना नहर पुल पर लोग न मरें, इसके लिए यहां पर ङ्क्षब्लकिंग बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा फाटक पर साऊंड सिस्टम लगाया जाए ताकि यहां बार-बार रेल लाइन व पुल को पार न करने की अनाऊंसमैंट दिन-रात चलती रहे। इसके अलावा स्थानीय पुलिस गश्त करेगी। खास तौर पर शनिवार और रविवार को गुजरने वाली लेबर को जागरूक किया जाए। यदि संभव हो तो श्रम विभाग के माध्यम से फैक्टरी मालिकों को भी पत्र लिखेंगे ताकि वे लेबर को समझाएं।
 

Isha