11 साल बाद 8वीं की फिर से होगी बोर्ड परीक्षा, हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां की शुरू

12/30/2021 9:08:40 AM

भिवानी (ब्यूरो) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा शैक्षिणक सत्र 2021-2022 से 8वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए बोर्ड द्वारा परीक्षा संबंधी समुचित तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह नेे बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में स्थित सभी विद्यालयों (सी.बी.एस.ई. तथा अन्य शिक्षा बोर्ड के अधीन आने वाले विद्यालयों) में 8वीं कक्षा की परीक्षाएं शैक्षिणक सत्र 2021-2022 से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी द्वारा 8वीं कक्षा की परीक्षा देने से पूर्व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से नामांकन करवाया जाना अनिवार्य होगा।

राज्य सरकार के निर्णयानुसार परीक्षार्थियों के पंजीयन से पहले हर विद्यालय जोकि हरियाणा राज्य के अधिकार क्षेत्र में स्थित है, द्वारा स्वयं को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कि आधिकारिक वैबसाइट पर पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा 8वीं बोर्ड परीक्षा अंतिम बार वर्ष 2010 में संचालित करवाई गई थी। अब करीब 11 साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से शिक्षा बोर्ड इस परीक्षा का आयोजन करवाने जा रहा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana