मिर्चपुर मामले के 9 अभियुक्तों ने कोर्ट में किया सरेंडर

9/6/2018 4:16:38 PM

नारनौंद(श्यामसुंदर): उपमंडल के बहुचर्चित गांव मिर्चपुर मामले में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले के अनुसार नारनौंद थाना पुलिस को साथ लेकर जोगड़ उर्फ जोगेंद्र, सोनू उर्फ मोनू, जगदीश पुत्र जगला, राजेंद्र पुत्र धूपसिंह, रोशन लाल पुत्र रामस्वरूप, सत्तू पुत्र रणधीर, प्रदीप, बलवान व जसबीर उर्फ लीलूराम रोहिणी कोर्ट में पेश हुए। इन सभी आरोपियों को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट द्वारा एक-एक वर्ष की सजा सुनाई गई थी। 

जानकारी के अनुसार जिन 9 अभियुक्तों ने दिल्ली की रोहिणी अदालत में सरेंडर किया है। कोर्ट के आदेशानुसार सभी अभियुक्तों की सजा पूरी हो चुकी है। इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस बारे में नारनौंद थाना प्रभारी साधू राम ने बताया कि नारनौंद पुलिस को साथ लेकर सभी 9 अभियुक्तों को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में पेश हुए थाना प्रभारी साधू राम ने कोर्ट से 5 दिन का समय मांगा था। इन 5 दिनों के दौरान उन्होंने अभियुक्तों के रहने व छिपने आदि स्थानों पर रेड लगाई। शेष बचे अभियुक्तों को भी जल्द ही सरेंडर करवा दिया जाएगा।
 

Rakhi Yadav