नवरात्र के पहले ही दिन भाजपा ने जारी किए 8 प्रत्याशियों के नाम(video)

4/6/2019 3:45:44 PM

दिल्ली (कमल कंसल): लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बीजेपी ने जहां कमर कस रखी है वहीं हरियाणा बीजेपी ने भी नवरात्रों के पहले दिन ही लोकसभा चुनाव के लिए 8 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

  • फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर
  • अंबाला से रतल लाल कटारिया
  • कुरुक्षेत्र से नायब सिंह सैनी
  • भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह
  • गुरुग्राम से राव इंद्रजीत
  • करनाल से संजय भाटिया
  • सिरसा से सुनिता दुगल
  • सोनीपत से रमेश चंद्र कौशिक

बता दें कि संजय भाटिया आरएसएस के पुराने कार्यकर्ता हैं व लंबे समय से राजनीति से जुड़े हैं। संजय पानीपत नगर पालिका के प्रधान रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश महामंत्री व बीजेपी कार्यकारणी के सदस्य हैं। सरकार ने उन्हें प्रदेश खादी बोर्ड का चेयरमैन भी नियुक्त किया था, लेकिन उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

kamal