देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित 27 शहरों में हरियाणा के 9 शहर शामिल, करनाल सबसे प्रदूषित

10/24/2023 4:45:29 PM

चंडीगढ़ : देश में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। आज दशहरा को त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है और इसके बाद अगले महीने दीपावली का त्योहार है। ऐसे में इन त्योहारों से पहले ही देश की हवा खराब होने लगी है। हवा की रफ्तार कम पड़ी तो प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। देश के 27 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ऊपर दर्ज किया गया है। चिंता की बात ये है कि इन शहरों में सबसे ज्यादा 9 शहर हरियाणा के हैं। सोमवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर उत्तर प्रदेश का मेरठ रहा, जहां एक्यूआई 300 पार पहुंच गया था, जो बहुत खराब माना जाता है।

गौरतलब है कि देश के इन 27 शहरों में हरियाणा टॉप पर है। यहां 9 शहरों में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा है। इन शहरों में करनाल, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, कैथल, बल्लभगढ़, मानेसर शामिल हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा खराब हवा करनाल में रही, जहां एक्यूआई 266 दर्ज की गई। जबकि दिल्ली में यह 263 रहा। जानकारों का मानना है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो दीपावली आते-आते प्रदेश में स्थिति गंभीर हो सकती है।

देस के टॉप 10 में भी हरियाणा के चार शहर

शहर                     एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा              299
भरतपुर                   280
बूंदी                        268
करनाल                   266
दिल्ली                     263
फरीदाबाद               259
जलगांव                   255
मानेसर                    248
हनुमानगढ़               246
कुरुक्षेत्र                   242

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail