यमुनानगर में सामने आए 9 और कोरोना पॉजिटिव केस, कुल मरीजों की संख्या हुई 27
6/11/2020 2:54:32 PM
यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में आज 9 और कोरोना पॉजीटिव केस आने के साथ ही कोरोना एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
जिला सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने बताया कि आज आए मामलों में 2 महिलाओं सहित 7 पुरुष शामिल है। आज मिले केसो में 5 दशमेश कॉलोनी, 2 जम्मू कॉलोनी, एक प्रल्हाद पुरी व एक फरकपुर के रहने वाले है ।