आंखों के इंफेक्शन मामले में 9 मरीजों की लौटी रोशनी, भेजे गए घर

4/1/2019 10:53:52 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा के अलग-अलग सामान्य अस्पतालों में कई रोज पहले मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था। जिसके बाद लगभग 64 मरीजों के आंखों में इंफेक्शन फैल गया, जिसके उपरांत लगभग 44 मरीजों को रोहतक के पंडित भगवत दयाल पीजीआई रोहतक में व 20 मरीजों को करनाल में दाखिल किया गया था। मीडिया में खबर आने के बाद पूरे प्रशासन में खलबली मच गई थी, जिसके बाद युद्ध स्तर पर मरीजों का पीजीआई रोहतक में ऑपरेशन किया गया।

कई दिनों से आंखों में गलत दवाई डलने के बाद इंफेक्शन के मामले में मरीजों को राहत मिली है। आज 45 मरीजों में से 9 लोगों को आज ठीक होने के उपरांत पीजीआई से छुट्टी दे दी गई। मरीजों ने पीजीआई प्रशासन और मीडिया का आभार जताया है।

पीजीआई के निदेशक डॉ रोहतास यादव ने इनफेक्शन मामले में ताजा जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के कई जिलों से उनके पास 45 मरीज दाखिल हुए थे। इनकी आंखों का दोबारा से ऑपरेशन किया गया और जिस का सारा खर्चा पीजीआई रोहतक द्वारा निर्वहन किया है। इन मरीजों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है, जिनमें से आज 9 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Shivam