92 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक/पुलिस पदक से सम्मानित
4/27/2022 8:51:54 AM
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला के इन्द्रधनुष सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह के दौरान हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदक से सम्मानित किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला के इन्द्रधनुष सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह के दौरान हरियाणा पुलिस के 92 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदक से सम्मानित किया। समारोह के दौरान, राज्यपाल ने हरियाणा पुलिस 11 अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा के 81 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अंलकृत किया।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला, गृह मंत्रीअनिल विज सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति व मेडल प्राप्तकर्ताओं के परिजन भी समारोह में मौजूद रहे। विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त करने वालों में डीजीपी सेवानिवृत्त डॉ. बी.के. सिन्हा, एडीजीपी प्रशासन और आईटी हरियाणा डॉ. अरशिन्दर सिंह चावला, एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क, एडीजीपी सेवानिवृत्त अनिल कुमार राव, एडीजीपी कानून व्यवस्था संदीप खिरवार, डीआईजी डॉ अरुण सिंह, निरीक्षक सेवानिवृत्त लखविंदर सिंह, निरीक्षक सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह, निरीक्षक रामकुमार व प्रमोद चंद तथा सब-इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र शामिल हैं। सराहनीय सेवाओं के लिए आईजीपी सुरक्षा सौरभ सिंह, आईजीपी सेवानिवृत्त भारती अरोड़ा, पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़, डीआईजी कृष्ण मुरारी, शिव चरण और बलवान सिंह, पुलिस अधीक्षक (सेवानिवृत्त) ओमबीर सिंह, एसपी मनबीर सिंह, राज कुमार, सुमेर सिंह, डीसीपी मुकेश मल्होत्रा, एसपी सेवानिवृत्त कृष्ण कुमार, डीसीपी जयबीर सिंह और रविंदर कुमार, डीएसपी राजीव कुमार, वीर सिंह, गुरमेल सिंह, ओम प्रकाश, राम कुमार, अंगरेज सिंह, बलजीत सिंह, नरेश यादव और नरेंद्र कुमार को पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। इसी प्रकार निरीक्षक दीपक सिंह, श्रवण कुमार, विकास, अनिल कुमार, लाली वर्गीश, रामलाल, अरविंद कुमार, जलधीर सिंह, रमेश कुमार सेवानिवृत्त, नयन पाल, प्रकाश चंद, राजपाल, रविंदर सिंह, निहाल सिंह, राम कुमार और कर्ण सिंह, सेवानिवृत्त ने सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त किए।
समारोह में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए गए उपनिरीक्षकों में सत्य देव (सेवानिवृत्त), राम किशन, सत्यवान, वरिंदर कुमार, राकेश मणि, जगदीश प्रसाद, महा सिंह (सेवानिवृत्त), अरुण देसवाल, सुरेश कुमार, हरीश कुमार डॉ अशोक कुमार, रवींद्र कुमार, रविंदर कुमार, सुमन कुमार, अशोक कुमार, रमेश कुमार, राम पाल, परवीन कुमार, महेंद्र सिंह (ओआरपी/एसआई) और कुलविंदर कौर शामिल हैं। इसी प्रकार, ई-एसआई राम प्रताप, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, सतपाल, रमेश चंद, मीना शर्मा, सुशीला कौशिक, रणवीर कौर, अनुराधा, हरदेव सिंह (सेवानिवृत्त) और जोगिंदर सिंह को पुलिस पदक से अलंकृत किया गया।
सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) वीरेंद्र सिंह, करमबीर सिंह, राजेश कुमार, मनोज कुमार, परवीन कुमार, जोगिंदर सिंह, अमित कुमार, दीपक कुमार, दीदार सिंह, रामफल (ईएएसआई) और शिव कुमार (ईएएसआई) को भी पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने में हरियाणा पुलिस ने बडे साहस और शौर्य के साथ कार्य किया है, जिसके फलस्वरूप आज राज्य के 92 पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि गत 4 वर्षों के दौरान उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह मेडल दिए गए। इसके तहत विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए।उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा विषम परिस्थितियों में काम करते हुए लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करती है। पुलिस अपनी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के स्लोगन को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करती है ताकि लोगों को समय पर पुलिस सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि मेडल प्राप्त करने वालों में महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी रही है। यह हरियाणा की लड़कियों और महिलाओं के लिए गर्व का विषय है कि वे भी प्रदेश की उन्नति में अपना पूरा सहयोग कर रही हैै।