हरियाणा के इतिहास में पहली बार आवंटित राशि का 99 फीसदी खर्च : अभिमन्यु

4/6/2018 11:11:27 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): वित्त एवं योजना मंत्री कै. अभिमन्यु ने बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 के संशोधित बजट में राज्य सरकार द्वारा जिला योजना स्कीम के अंतर्गत 300 करोड़ रुपए की राशि आबंटित की गई थी। जिसमें से 298 करोड़ रुपए विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए गए। जोकि आबंटित राशि का लगभग 99 प्रतिशत है। 

उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2018-19 में जिला योजना स्कीम के अंतर्गत राज्य सरकार ने बजट में 100 करोड़ रुपए की बढ़ौतरी करते हुए इसके लिए 400 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। कै. अभिमन्यु ने बताया कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार जिला योजना स्कीम के तहत आबंटित राशि का 99 फीसदी खर्च किया गया है। 
 

Rakhi Yadav