आंधी-बारिश का कहर: टीचर की नई चमचमाती कार पर गिरी 10 फीट ऊंची दीवार, मलबे में तब्दील हुई टाटा टियागो

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 11:47 AM (IST)

टोहाना(सुशील): शहर में गुरुवार रात करीब सात बजे से आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान गाँव अमानी स्थित सरकारी स्कूल में कार्यरत पीजीटी संस्कृत शिक्षक सेशीराम की खड़ी कार पर 10 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में 2024 मॉडल टाटा टियागो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

पीड़ित सेशीराम ने बताया कि घटना के वक्त वह परिवार सहित पोर्च में थे। तेज आंधी-बारिश शुरू होते ही उन्होंने बच्चों को अपने पास बुला लिया था। गनीमत रही कि कार में कोई नहीं था और गाड़ी लॉक थी। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर बाहर आए तो कार का मलबा देखकर सन्न रह गए। 

सेशीराम ने बताया कि कार का बीमा है और वह चाहते हैं कि बीमा कंपनी से उनकी गाड़ी ठीक हो जाए। उन्होंने राहत की बात कही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और आसपास किसी अन्य का नुकसान नहीं हुआ। करीब 10 फीट दूर स्थित दीवार पूरी तरह गिर चुकी है, जिसे मौके पर देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात को अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static