15 वर्षीय नाबालिग लड़की से मौसा कराता था मसाज तो बेटा करता था दुष्कर्म

1/31/2019 4:59:27 PM

मेवात(ऐके बघेल): मेवात जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म का आरोप मौसी के लड़के पर लगा है।  आरोपी करीब चार साल से पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। इतना ही नहीं पीड़िता के मौसा ने भी रिश्तों को तार -तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मौसा पर गुप्तांगों पर मसाज कराने का आरोप भी लगा है।

बताया जा रहा है कि मौसी के घर के बाहर जाने के बाद मौसा अपने गुप्तांगों पर मसाज कराता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने स्कूल की टीचर को आपबीति सुनाई। जिसके बाद टीचर ने इस बारे में टीचर ने चाइल्ड केयर से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले पर तुंरत संज्ञान लेते हुए मंगलवार को 6 पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। 

पिता की मौत के बाद मां ने कर ली थी दूसरी शादी :
मूलरूप से मथुरा जिले के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। इस दौरान मां ने दूसरी शादी कर ली। मां की शादी होने के बाद नाबालिग लड़की को उसकी मौसी चार साल पहले अपने घर पिनगवां ले आई। यहां आने के बाद से नाबालिग लड़की के साथ अत्याचार होने शुरू हो गए। मौसी के घर से निकलने के बाद मौसी का लड़का नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते रहा।
 

इसके बाद मौसा भी गुप्तांगों पर नाबालिग लड़की से मालिश कराता रहा। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर नाबालिग लड़की को धमकी दे रखी थी। कई सालों से अपने साथ हो रहे अत्याचार को नाबालिग लड़की दबाती चली गई, लेकिन कुछ दिन पहले टीचर को जब उसने आपबीति सुनाई तो मामला सामने आया। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलास की जा रही है जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Deepak Paul