टिकरी बॉर्डर से हरियाणा के किसानों का बड़ा ऐलान, मुकर्रर कर दी 18 जनवरी की तारीख

1/6/2021 4:02:22 PM

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार): तीन नए कृषि कानूनों को लेकर किसान और सरकार के बीच खींचतान जारी है। मांगे पूरी ना होने पर अब आने वाले दिनों में आंदोलन ओर भी तेज लेगा। इसके लिए बुधवार को हरियाणा के किसान संगठनों ने रणनीति तैयार की। संगठनों ने तय किया कि 18 जनवरी को महिला किसान दिवस के रूप में मनाएंगे। इसके साथ हरियाणा के हर घर से एक व्यक्ति को आंदोलन में शामिल करने की तैयारी है। हर एक गांव से 10 ट्रैक्टर ट्रॉली आंदोलन में शामिल होंगी। किसान सगंठनों ने टिकरी बॉर्डर पर प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि कल यानि 7 वीरवार को केएमपी पर ट्रैक्टर मार्च करेंगे। 9 को सर छोटू राम दिवस धरना स्थल पर ही मनाएंगे। प्रदेश भर के टोल प्लाजा पर 11 किसान क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।  इसके बाद 13 जनवरी को पूरे देश में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे। 

किसान संगठनों ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में घुसने की पूरी तैयारी है। लाखों किसान दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करेंगे। जहां सरकार रोकेगी वहीं मोर्चा लगा लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के रवैये से किसानों में रोष है। किसान लम्बा आंदोलन लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जब तक कानून वापस नहीं होंगे तब तक सड़कों पर रहेंगे।

vinod kumar