युवती के साथ रिलेशनशिप का मामला, रतिया में युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या

5/6/2021 3:26:00 PM

फतेहाबाद: रतिया जोन में पुरानी रंजीश के चलते वार्ड नंबर 10 के पीरू राम कॉलोनी निवासी युवक की एक झगड़े के दौरान हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की मां के ब्यान पर नाम सहित 4 से 5 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,  वहीं हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक की मां सरोज ने बताया कि उसके बेटे विनोद की शादी नहला निवासी पिंकी के साथ हुई। जिससे उसको चार साल की लड़की भी है। दोनों में घरेलू विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पिंकी अपने मायके चली गई थी। वहीं वनोद रतिया निवासी सोनू के साथ रहता था। इसी को लेकर सोनू का भाई विनोद उर्फ मजनू विनोद से रंजिश रखता था। बीते दिन मंगलवार को सोनू के भाई मजनू ने विनोद को अपने घर पर बुलाया। विनोद अपने दोस्त कालू निवासी बादलगढ़ हाल अरोड़ा कालोनी रतिया के साथ मजनू के घर गए थे।

विनोद की मां ने बताया कि जब उसे इस बात का पता चला तो वह अपने देवर राजाराम को लेकर मजनू के घर पर गई और विनोद को वापस चलने के लिए कहा। इसी दौरान मजनू, उसके साथी पवन उर्फ ब्लैकिया निवासी वार्ड 10 रतिया, अशोकी निवासी रतिया, उसके भाई तरसेम उर्फ बच्ची व 4-5 अन्य युवकों ने विनोद व कालू पर चाकू व लोहे की पाइपों से हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो सभी लोग मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल विनोद व कालू को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha