15 से अम्बाला छावनी स्टेशन से गुजरेंगी दर्जनभर नई ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट

10/11/2020 11:14:24 AM

अम्बाला छावनी: रेलवे द्वारा 15 अक्तूबर से कई नई रेलगाडिय़ों को चलाना शुरू किया जा रहा है। नई गाडिय़ों के चलने से जनता को पेश आ रही मुश्किलों से राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन पंजाब में किसानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के कारण पंजाब की ओर जाने वाली गाडिय़ों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। 

रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली गाडिय़ों में ये गाडिय़ां अम्बाला छावनी स्टेशन पर रुपकते हुए जाएंगी- 
1. गाड़ी संख्या 02025 नागपुर-अमृतसर 18 अक्तूबर से चलनी शुरू हो जाएगी। यह गाड़ी अम्बाला छावनी स्टेशन पर शाम 4:49 मिनट पर पहुंचेगी और सप्ताह में 1 दिन रविवार को ही चला करेगी। 
2. गाड़ी संख्या 02026 अमृतसर-नागपुर 19 अक्तूबर से चलेगी। यह गाड़ी सुबह 8:05 पर अम्बाला छावनी स्टेशन पर आएगी। यह हफ्ते में प्रत्येक सोमवार ही चलेगी।
3. गाड़ी संख्या 02461 नई दिल्ली-कटरा 16 अक्तूबर से रोजाना चलेगी वह रात्रि 8:08 पर अम्बाला छावनी स्टेशन पर पहुंचा करेगी।
4. गाड़ी संख्या 02462 कटरा नई दिल्ली 16 अक्तूबर से चलनी शुरू हो जाएगी। यह गाड़ी रोजाना चलते हुए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:45 पर अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। 
5. गाड़ी संख्या 02011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रैस 15 अक्तूबर से रोजाना चलनी शुरू हो जाएगी। छावनी रेलवे स्टेशन पर यह गाड़ी सुबह 10:28 पर पहुंचेगी। 
6. गाड़ी संख्या 02012 कालका नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस 15 अक्तूबर से चलनी शुरू हो जाएगी। ट्रेन शाम 7:03 पर अम्बाला छावनी स्टेशन पर रुकेगी।
7. गाड़ी संख्या 12029 नई दिल्ली अमृतसर एक्सप्रैस गाड़ी का 16 अक्तूबर से चलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह गाड़ी नई दिल्ली से चलते हुए सुबह 9:55 पर अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
8. गाड़ी संख्या 12030 अमृतसर नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस के 16 अक्तूबर से चलने की उम्मीद रेलवे द्वारा जताई जा रही है। यह गाड़ी सुबह 8:30 पर अम्बाला छावनी स्टेशन पर रुका करेगी।
9. गाड़ी संख्या 22439 नई दिल्ली-कटरा 15 अक्तूबर से चलने की उम्मीद है। गाड़ी सुबह 8:08 पर अंबाला छावनी स्टेशन पर पहुंचेगी।
10.गाड़ी संख्या 22440 कटरा-नई दिल्ली 15 अक्तूबर से चल सकती है। यह गाड़ी रात्रि 8:48 पर छावनी स्टेशन पर पहुंचा करेगी।
 

Isha