Kaithal में नशेड़ी बंंदी ने जेल में कर दिया बड़ा कांड, मच गई हाहाकार....
punjabkesari.in Sunday, Aug 17, 2025 - 11:08 AM (IST)

कैथल: जिला जेल में एक कैदी ने बाथरूम में लगे ग्रील पर तौलिये से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है, जो नशे का आदी था। जानकारी के मुताबिक सीवन निवासी सन्नी अविवाहित था। उस पर वर्ष 2019 में सीवन अनाज मंडी से छह कट्टे गेहूं चोरी करने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जमानत मिलने के बाद वह दोबारा अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते 17 मार्च, 2025 को उसे पीओ घोषित किया गया। पुलिस ने 12 अगस्त को उसे फिर से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार सुबह जब अन्य कैदियों ने सन्नी का शव लटका देखा, तो जेल के कर्मचारियों को सूचित किया। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।