युवती से दुष्कर्म, 8 पर मामला दर्ज

9/17/2019 2:09:24 PM

यमुनानगर (ब्यूरो): जठलाना क्षेत्र की युवती को युवक अन्य की मदद से यू.पी. ले गया। आरोप है कि यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। थाना प्रभारी जठलाना ललित कुमार के मुताबिक युवती ने शिकायत में बताया है कि कोठड़ी यू.पी. का विशाल चंद अन्य सुभाष, रचना, प्रीति, कोमल, मंगी, मुकेश व सोनम की मदद से उसे यू.पी. के कोठड़ी ले गया।

यहां पर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया था। जब उसने शादी करने की बात कही तो मना कर दिया। जठलाना थाना प्रभारी का कहना है कि घटना अप्रैल की है। शिकायत अब आई है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Isha